Muzaffarpur: सिकंदरपुर में बाइकर्स गैंग का दुस्साहस, बुजुर्ग महिला से सोने की चेन झपटी

मुजफ्फरपुर में बाइकर्स गैंग ने एक बार फिर चेन झपटमारी की वारदात को अंजाम दिया है. सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला से सोने की चेन छीनकर बदमाश फरार हो गए. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

मुजफ्फरपुर: शहर में बाइकर्स गैंग के अपराधियों ने एक बार फिर चेन झपटमारी की वारदात को अंजाम दिया है. सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के नाला रोड में शनिवार की देर शाम बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने एक बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और तेज रफ्तार में फरार हो गये. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी.

टहलकर घर लौट रही थीं बुजुर्ग महिला

जानकारी के अनुसार, पीड़ित बुजुर्ग महिला आशा देवी शनिवार की शाम करीब सात बजे बनारस चौक की तरफ टहलने गयी थीं. टहलने के बाद वह नाला रोड स्थित अपने घर की ओर लौट रही थीं.

इसी दौरान अचानक एक मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात अपराधी उनके पास पहुंचे. महिला कुछ समझ पातीं, इससे पहले ही अपराधियों ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन छीन ली. वारदात के बाद दोनों तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए मौके से फरार हो गये.

शोर मचाने पर जुटे आसपास के लोग

अचानक हुई चेन झपटमारी की घटना से आशा देवी बुरी तरह सहम गयीं. उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर जुट गये, लेकिन तब तक अपराधी काफी दूर निकल चुके थे.

घटना के बाद पीड़ित महिला सिकंदरपुर थाना पहुंचीं और मामले को लेकर लिखित शिकायत दर्ज करायी.

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए सिकंदरपुर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस नाला रोड और बनारस चौक के आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है.

पुलिस फुटेज के आधार पर बाइक का नंबर और अपराधियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

यह भी पढ़ें

नामी ब्रांड के नाम पर नकली सिगरेट का बड़ा खेल, 21 हजार सिगरेट जब्त; कारोबारी हिरासत में

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रेमांशु शेखर

प्रेमांशु शेखर को पत्रकारिता में 18 से अधिक वर्षों का अनुभव है. वह दिल्ली विश्वविद्यालय साउथ कैंपस के छात्र रहे हैं और दिल्ली में भी काम कर चुके हैं. वह पिछले 16 साल से अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग कर रहे हैं.

 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >