Bihar Crime: आधी रात बॉयफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थी मां, गुस्साए बेटे ने प्रेमी की हत्या कर शव को गाड़ा

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में एक बेटे ने अपनी मां के प्रेमी की हत्या कर शव को खेत में दफना दिया. मां के अवैध संबंधों से परेशान बेटे ने गुस्से में आकर वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने शव बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. पढे़ं पूरी खबर…

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक बेटे ने अपनी मां के प्रेमी की हत्या कर दी. आरोपी युवक अविनाश, छाजन गांव का निवासी है और उसने 26 वर्षीय जीतू की हत्या कर शव को खेत में गाड़ दिया. अविनाश की मां और जीतू के बीच पिछले कई सालों से अवैध संबंध थे, जो अविनाश के लिए मानसिक पीड़ा का कारण बन गए थे. करीब पांच साल पहले अविनाश ने अपनी मां को जीतू के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा भी था. इस बात ने अविनाश को अंदर तक झकझोर दिया था.

रात में घर में घुसा जीतू, हुआ झगड़ा

पूछताछ में अविनाश ने बताया कि घटना 7 मई की रात को हुई, जब जीतू रात 12 बजे जबरन उनके घर में घुसने की कोशिश कर रहा था. अविनाश ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन जीतू नहीं माना और झगड़ा शुरू हो गया. इसके बाद जीतू घर से भागकर खेत की ओर चला गया. अविनाश ने उसका पीछा किया और दोनों के बीच खेत में फिर से झगड़ा हुआ. गुस्से में आकर अविनाश ने बांस के डंडे से जीतू पर वार कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल होकर गिर पड़ा और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई.

शव को खेत में दफनाया

हत्या के बाद अविनाश ने शव को खेत में ही गाड़ दिया और वहां से चला गया. इसके बाद से जीतू लापता था. उसकी पत्नी, जो इस समय सात महीने की गर्भवती है और एक पांच साल की बेटी की मां भी है, ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. 22 मई को गांव वालों की सूचना पर जब पुलिस ने खेत की खुदाई की तो मिट्टी से एक पैर बाहर निकला दिखाई दिया. खुदाई के बाद शव मिला, जिसकी पहचान जीतू के कपड़ों से की गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की.

पुलिस की जांच में खुला राज

शुरुआती जांच में जीतू की मां ने गांव के एक व्यक्ति रामदेव पर आरोप लगाया कि वह उसकी पत्नी से फोन पर बात करता था और जीतू को जान से मारने की धमकी दे चुका था. लेकिन, पुलिस जांच में यह सच सामने आया कि हत्या अविनाश ने की है. उसने न सिर्फ अपना गुनाह कबूला बल्कि पूरे घटनाक्रम का विवरण भी दिया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

ALSO READ: TRE 4 Vacancy: बिहार के इन 14 जिलों में शिक्षकों की भारी कमी, TRE 4 के तहत होगी 90 हजार टीचर की भर्ती

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >