Bihar Crime: फ्लिपकार्ट गोदाम में डकैती और लूटपाट का आरोपी राजाबाबू हावड़ा से गिरफ्तार, हत्या समेत कई गंभीर अपराध में नाम

Bihar Crime: जिले में हुए फ्लिपकार्ट गोदाम में डकैती और हत्या के आरोपी कुख्यात अपराधी राजाबाबू को पुलिस ने हावड़ा से गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज हैं. उसने साल 2022 में भी एक हत्या की थी. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर जिले के खबड़ा में बीते 19 जनवरी को फ्लिपकार्ट के गोदाम में 5.63 लाख की डकैती के दौरान डिलीवरी ब्वॉ�� प्रकाश मिश्रा की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में आरोपी राजाबाबू को हावड़ा से गिरफ्तार किया गया है. सदर पुलिस ने इसकी पुष्टि की है. शुक्रवार की देर रात बिहार और हावड़ा सिटी थाने की पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर उसे हावड़ा थाना अंतर्गत 27 नित्याधन मुखर्जी लेन से गिरफ्तार किया. आरोपी राजाबाबू के खिलाफ बिहार में हत्या, डकैती सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. उसका नाम राजा महतो उर्फ राजाबाबू है. 

2022 में भी की थी कर्मचारी की हत्या

2022 में भी राजा बाबू और उसके शागिर्दों ने बिहार के मुजफ्फरपुर में एक मल्टीनेशनल कंपनी के गोदाम लूटपाट की थी. उस समय राजा बाबू ने गोदाम के एक कर्मचारी की हत्या कर दी थी. तब से बिहार की पुलिस आरोपियों को ढूंढ़ रही थी. बिहार पुलिस को जानकारी मिली थी कि राजा बाबू बंगाल में छुपा हुआ है. पुलिस ने हावड़ा सिटी पुलिस से संपर्क किया. इसके बाद शुक्रवार को हावड़ा थाना क्षेत्र में संयुक्त अभियान चलाकर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया गया.

मुजफ्फरपुर की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

बीते दिनों पुलिस ने किया था मामले का खुलासा

बीते दिनों पुलिस ने इस मामले में खुलासा किया था. पुलिस ने कहा कि 10 अपराधियों ने मिलकर पूरी वारदात को अंजाम दिया था. इसमें सरैया समेत आसपास के पड़ोसी जिले के अलग- अलग जगहों के अपराधी शामिल थे. एसआइटी ने वारदात में शामिल लाइनर संदीप कुमार झा को गिरफ्तार कर लिया गया है. वह सरैया थाना क्षेत्र के रूपनाथ बहिलवारा गांव का रहने वाला है. उसके पास से पुलिस ने डकैती व हत्या में इस्तेमाल देसी कट्टा, एक कारतूस, गोदाम से लूटे गए दूसरे नाम का दो आधार कार्ड, इकार्ट लिखा हुआ चार खाली रैपर, 12 हजार नकदी, चोरी की एक बाइक बरामद की गई है.

ALSO READ: Muzaffarpur News: ससुर की हत्या मामले में बहू और पोती को आजीवन कारावास, आपसी विवाद का है मामला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >