Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में 11वीं की छात्रा के साथ हैवानियत, एक हफ्ते में तीसरी घटना के बाद फूटा ग्रामीणों का आक्रोश

Bihar Crime: बिहार में लगातार इन दिनों अपराधियों का बोलबाला देखने के लिए मिल रहा है. इस बीच बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से सामने आई है जहां, 11वीं की छात्रा को अपराधी ने अपनी हवस का शिकार बनाया. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार है.

Bihar Crime: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच गया है. एक के बाद एक आपराधिक घटनाएं सामने आ रही है. इस बीच बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से शर्मनाक वारदात की खबर सामने आई. जहां, अपराधी ने 11वीं की छात्रा को अपने हवस का शिकार बनाया. घटना जिले के तुर्की थाना की है. जानकारी के मुताबिक, 26 मई के बाद लगातार इस तरह की यह तीसरी घटना है. इससे पहले कुढ़नी में 9 साल की बच्ची को निशाना बनाया था. उसका दुष्कर्म करने के बाद गला काट दिया था. जिसके बाद आज पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई.

छात्रा को बहला-फुसलाकर ले गया आरोपी

तो वहीं, दूसरी घटना यह हुई थी कि, एक किशोरी वैशाली से अपने नानी घर आई थी. जिसके बाद उसका शव एक बोरे में मिला था, इस घटना में भी दुष्कर्म को लेकर ही आशंका व्यक्त की गई. लेकिन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. इसी बीच आज तीसरी घटना सामने आ गई है. जानकारी के मुताबिक, आरोपी का नाम मुकेश राय है. जो कि 11वीं की छात्रा को बहला-फुसलाकर शनिवार रात को किसी सुनसान जगह ले गया और उसे साथ दुष्कर्म किया. वारदात को अंजाम देने के बाद छात्रा को बाइक से घर के पास लाकर छोड़ दिया. जिसके बाद छात्रा ने पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी.

लोगों का फूटा गुस्सा

इधर, घटना के बाद आरोपी मुकेश फरार हो गया. घर के लोग आरोपित मुकेश राय के दरवाजे पर पूछने गए. जहां, लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने जमकर हंगामा और रोड़ेबाजी की. वहीं, घटना की सूचना पर तुर्की पुलिस भी पहुंची. लेकिन, आरोपित के परिवार वालों ने पीड़िता के परिवार वालों को मारपीट कर भगा दिया. जिसके बाद छात्रा को लेकर उसके परिवार वाले महिला थाने पहुंचे. यहां आरोपी मुकेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई. महिला थानेदार अदिति कुमारी की माने तो, छात्रा की मेडिकल जांच कराई गई है. उसका कोर्ट में भी बयान कराया जायेगा. आरोपी मुकेश फरार है. पुलिस उसकी छानबीन में जुट गई है. वहीं, एक के बाद एक हो रही इस तरह की घटना के बाद लोगों के बीच आक्रोश कायम हो गया है. पुलिस पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं.

Also Read: Bihar News: दिनेश राय बने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव, प्रशासनिक मशीनरी को मजबूत करने का उद्देश्य

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >