मुजफ्फरपुर में आज कई इलाकों में बिजली कटौती, जानें आपके मोहल्ले में कब बंद रहेगी बिजली

मुजफ्फरपुर में बिजली विभाग के अलग-अलग रखरखाव कार्यों के कारण बुधवार को कई इलाकों में बिजली कटौती होगी. भगवानपुर में पोल लगाने, रामदयालु में फीडर मेंटेनेंस और मोतीझील में पेड़ों की छंटाई का काम होगा.

मुजफ्फरपुर पावर कट: शहर और आसपास के इलाकों में बुधवार को अलग-अलग फीडरों में मेंटेनेंस और विद्युत कार्य के कारण कई घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. बिजली विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार भगवानपुर, रामदयालु, बंदरा-मुरौल और मोतीझील क्षेत्र के उपभोक्ताओं को निर्धारित समय में बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा. विभाग ने लोगों से जरूरी काम पहले निपटा लेने की अपील की है.

भगवानपुर इलाके में दो घंटे बिजली रहेगी बंद

विद्युत आपूर्ति प्रशाखा भगवानपुर के अंतर्गत सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक 33 केवी खबड़ा लाइन के बगल से गुजर रहे नए फीडर में पोल गाड़ने का काम किया जाएगा. इसके कारण भगवानपुर शक्ति उपकेंद्र से संचालित सभी 11 केवी फीडर बंद रहेंगे.

इन इलाकों में बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

इस दौरान खबड़ा, मझौलिया, नेहरू नगर, भगवानपुर, डुमरी, आनंदपुरी, गोविंदपुरी, गांधी नगर, आइजी कॉलोनी, साकेतपुरी, सुभाष नगर, नंदपुरी, अलकापुरी, यादव नगर, गोबरसही, बजरंगपुरम, प्रभात तारा, पताही हरि, मझौलिया चौक, पताही रूप, फरदोगोला, लक्ष्मी नगर, सहजानंद, चाणक्य विहार समेत आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी.

रामदयालु में तीन घंटे का शटडाउन

विद्युत आपूर्ति प्रशाखा रामदयालु के अंतर्गत 11 केवी शेरपुर फीडर में मेंटेनेंस कार्य के कारण दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इस दौरान शेरपुर, अतरदह और पोखरिया पीर समेत आसपास के इलाकों में बिजली नहीं रहेगी.

बंदरा और मुरौल में भी प्रभावित होगी आपूर्ति

33 केवी बंदरा विद्युत लाइन और पावर सब स्टेशन में आवश्यक रखरखाव कार्य किया जाएगा. इसके कारण सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक बंदरा और मुरौल प्रखंड के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी.

मेंटेनेंस के दौरान बंदरा शक्ति उपकेंद्र और ढोली से संचालित सभी फीडरों की सामान्य विद्युत आपूर्ति प्रभावित होने की जानकारी दी गई है.

मोतीझील फीडर में एक घंटे बिजली कटौती

11 केवी मोतीझील फीडर में पेड़ों की छंटाई और अन्य रखरखाव कार्य के कारण सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. इससे पीएन राय गली, स्टेशन रोड, संतोषी माता मंदिर, मोतीझील, जवाहरलाल रोड, इस्लामपुर, कल्याणी चौक और हरिसभा चौक समेत आसपास के इलाके प्रभावित होंगे.

विभाग ने उपभोक्ताओं से की सहयोग की अपील

बिजली विभाग के अनुसार सभी शटडाउन निर्धारित समय के दौरान जरूरी तकनीकी और रखरखाव कार्यों के लिए लिए जा रहे हैं. काम पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी. उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे बिजली कटौती को ध्यान में रखते हुए जरूरी तैयारियां पहले कर लें.

यह भी पढे़ं:

रूफ टॉप सोलर: अब सरकारी स्कूलों में नहीं कटेगी लाइट, बिजली बिल भी होगा कम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar gaurav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >