Bihar Football Selection: बरौनी स्थित यमुना भगत स्टेडियम में 10 अगस्त को जूनियर बिहार महिला फुटबॉल टीम के गठन के लिए राज्यस्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन किया गया. बिहार फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित इस ट्रायल में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आई लगभग 140 बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया.
दिग्गजों की देखरेख में हुआ चयन
यह चयन प्रक्रिया बेगूसराय फुटबॉल संघ के सचिव सह बिहार फुटबॉल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा की देखरेख में संपन्न हुई.
- चयन समिति: असगर हुसैन (संयोजक), अंशा कुमारी, पिंकी कुमारी, जूली कुमारी, बेबी कुमारी, रोहित कुमार, संजीव कुमार सिंह (मुन्ना), सुब्रतो मजूमदार और नाजिर हुसैन शामिल रहे.
- अधिकारियों का प्रोत्साहन: तेघड़ा के अनुमंडल पदाधिकारी नीरज कुमार सिन्हा ने मैदान पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और शुभकामनाएं दीं.
भोजन और आवास की समुचित व्यवस्था
आयोजकों की ओर से बाहर से आईं सभी बालिका खिलाड़ियों के रहने और भोजन का बेहतर प्रबंध किया गया है. बेगूसराय फुटबॉल संघ के सचिव मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि चयन प्रक्रिया का अगला चरण भी यमुना भगत स्टेडियम खेल मैदान में ही आयोजित किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: रॉन्ग साइड से आ रही कार ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, बैंककर्मी का पटना में काटना पड़ा पैर
