बैंकरों ने किया प्रदर्शन, कहा-स्टाफ कम, काम ज्यादा

बैंकरों ने किया प्रदर्शन, कहा-स्टाफ कम, काम ज्यादा

-लंबित मांगों के समर्थन में 24 से करेंगे बैंक हड़ताल

-दबाव से कर्मी हो परेशान, हो जा रहे हैं ज्यादा बीमार

मुजफ्फरपुर.

लंबित मांगों को लेकर 24 व 25 मार्च को बैंकर हड़ताल करेंगे. इसके समर्थन में मोतीझील स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा के समक्ष यूनाइटेड फॉर्म ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के नेतृत्व में उन्हाेंने प्रदर्शन किया. उप संयोजक पंकज ठाकुर ने बताया कि यूएफबीयू में बैंकिंग क्षेत्र के 9 ट्रेड यूनियंस हैं. 24 मार्च तक कई विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम होने हैं. इसी कड़ी में यह प्रदर्शन हुआ.इसकी अध्यक्षता एसएन सिंह ने की. बताया कि सरकारी बैंकों में पर्याप्त संख्या में कार्मिकों की भर्ती की जानी चाहिये. क्योंकि व्यवसाय व ग्राहक तेजी से बढ़ रहे हैं. 2013 में पब्लिक सेक्टर बैंकों में 39800 नौकरियों में भर्ती हुई थी, अभी 2020 में यह संख्या घटकर 24,696 हो गयी. रिटायर होने वालों की संख्या 153629 से भी अधिक हो चुकी है.

आइबीए व यूएफबीयू के समझौते के बावजूद पांच दिवसीय बैंकिंग को अब तक लागू नहीं किया गया है. बिना पर्याप्त स्टाफ के काम करने का दबाव आज हर बैंक अधिकारी व कर्मचारी महसूस कर रहा है. यह उन्हें मानसिक व शारीरिक रूप से अस्वस्थ कर रहा है. ग्रेच्युटी की राशि केंद्र स रकार के समान की जाये. पूरे जिले से डेढ़ सौ से अधिक अधिकारी व कर्मियों ने भाग लिया. इसमें मुख्य रूप से विशाल सिन्हा, कमलेश, संजय, समीर, मनीष, पूजा शर्मा, मनोज, पारोमिता भट्टाचार्य, शिल्पी, चेतना, अभिषेक, सर्वेश आदि प्रमुख थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >