दो दिन से ढूंढ़ रहे थे घरवाले, फिर मिला ऑटो ड्राइवर का शव

साहू पोखर में मंगलवार सुबह दो दिनों से लापता ऑटो चालक रोहन कुमार (25) का शव उपलाता हुआ मिला.

दीपक 28,29

साहू पोखर में उपला रहा था शव, परिजनों में चीख-पुकार

मिठनपुरा थाना के चकबासू का रहने वाला था रोहन कुमार

दो दिनों से नहीं चल रहा था पता, परिजन कर रहे थे तलाश

संवाददाता, मुजफ्फरपुर

साहू पोखर में मंगलवार सुबह दो दिनों से लापता ऑटो चालक रोहन कुमार (25) का शव उपलाता हुआ मिला. सूचना मिली तो लोगों की भीड़ जुट गयी. नगर थाने की पुलिस भी पहुंची. शव को पोखर से निकाला गया. उसकी पहचान मिठनपुरा थाना के चकबासू निवासी गरीबनाथ प्रसाद के पुत्र के रूप में की गयी. रोहन को देखते ही परिजन चीख-पुकार करने लगे. पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को एसकेएमसीएच भेज दिया.

दो दिन पहले निकला था रोहन

गरीबनाथ ने बताया कि उनका बेटा ऑटो चलाता था. दो दिन पहले वह घर से निकला था. इसके बाद से कुछ पता नहीं चल सका. वे लोग अपने स्तर से खोजबीन किये हैं, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया. मंगलवार सुबह आसपास के लोगों ने बताया कि साहू पोखर में एक शव मिला है. इसके बाद वह पहुंचे और अपने बेटे को पहचाना. हालांकि, पोखर में रोहन कुमार के डूबने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. प्रभारी थानेदार मोहन कुमार का कहना है कि पोखर में शव उपलाता मिला है. उसको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. परिजनों के लिखित आवेदन पर आगे की कार्रवाई होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: CHANDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >