पुलिस की टीम पर हमला, लाठी-डंडों से मारकर पैर तोड़ा, आरोपी को भी छुड़ा ले गए लोग

Attack On Police: मुजफ्फरपुर के मीनापुर में आरोपित को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला हुआ है. आरोपी के परिजनों ने टीम पर हमला किया है. हमले में एक एसआई का पैर टूट गया है. साथ ही महिला पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गई है. पढे़ं पूरी खबर…

Attack On Police: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पुलिस की टीम पर हमला हुआ है. अरेस्ट वारंट लेकर आरोपी को गिरफ्तार करने गयी जिले की मीनापुर पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया है. हमले में चार पुलिस अधिकारी सहित आधा दर्जन कर्मी घायल हो गये हैं. जख्मी पुलिसकर्मियों में महिलाकर्मी भी शामिल है. जानकारी के अनुसार, एक एसआई का पैर टूट गया है. पूरी घटना जिले के मीनापुर गांव की है. एएसआई पवन कुमार सिंह के आवेदन पर 10 लोगों पर नामजद और दस अन्य अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. 

15-20 लोगों ने लाठी-डंडों से किया हमला

एएसआई की तरफ से दिए गए आवेदन के अनुसार, बुधवार की रात मीनापुर पुलिस टीम दो गाड़ी से मीनापुर गांव में आरोपी दीपक कुमार के घर छापेमारी करने पहुंची. आरोपी दीपक पर कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है. मारपीट के मामले में कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी है. पुलिस ने मीनापुर पहुंचने के बाद घेराबंदी शुरू की. अभियुक्त के घर के बाहर दालान में कुछ लोग सोए हुए थे. पता चला कि उसी में एक अभियुक्त दीपक कुमार है. पुलिस ने उसे बताया कि आपके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट है. आरोपित ने कहा कि कोर्ट को हम नहीं मानते हैं. इसके बाद उसने गाली गलौज शुरू कर दी. उसी दालान में सोए 15 से 20 लोगों ने लाठी डंडे से पुलिस पर हमला कर दिया और आरोपित को हिरासत से छुड़ा लिया. एएसआई शिव कुमार पर जानलेवा हमला किया, जिसमें उनका बायां पैर टूट गया. इसी दौरान बचाने गए एसआई सूरज कुमार देवा समेत महिला पुलिसकर्मी घायल हो गयी.

महिला पुलिसकर्मी से किया अभद्र व्यवहार

एडिशनल एसपी पूर्वी शहरियार अख्तर ने बताया कि इस मामले में दस लोगों पर नामजद और दस अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. मीनापुर के नागेश्वर प्रसाद व धर्मवीर उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. आरोपित को लोगों ने पुलिस से जबरन छुड़ा कर भगा दिया. पुलिस पर उपद्रवियों ने ईंट-पत्थर भी बरसाये. महिला पुलिस कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप है.

ALSO READ: बहाने से बुलाती है घर, बिना देखे मन नहीं लगता था… करीब आए और हो गया प्यार, पंखे से शुरू हुई प्रेम कहानी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >