मोतिहारी में पूर्व विधायक पर जानलेवा हमला, गाड़ी क्षतिग्रस्त, जानें क्या था मामला

मोतिहारी : मोतिहारी में राजद नेता और पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण यादव पर भीड़ ने जानलेवा हमला किया गया है. पूर्व विधायक पर यह हमला एक हादसे से नाराज होकर सड़क जाम कर रहे लोगों ने किया है. घटना पूर्वी चंपारण जिले के पचपकड़ी के सोरपनिया की है.

जानकारी के अनुसार सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी थी. इस हादसे के बाद भीड़ काफी आक्रोशित थी. इसी दौरान पूर्व विधायक की फार्च्यूनर गाड़ी से वहां पहुंचे. भीड़ ने अचानक उनकी गाड़ी को निशाना बनाते हुए पत्थरबाजी शुरु कर दी.

पत्थरबाजी की इस घटना में पूर्व विधायक और उनके बॉडीगार्ड समेत चार लोगों के चोटिल होने की खबर है. इस पत्थरबाजी में विधायक की गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी है. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पूर्व विधायक ने बताया कि वो क्षेत्र में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, इसी दौरान यह घटना हुई.

सड़क जाम कर रहे लोगों ने उन पर जानलेवा हमला किया. लोग सड़क हादसे में एक युवक की मौत से नाराज थे. अपने ऊपर हुए हमले की जानकारी उन्होंने स्थानीय पुलिस पचपकड़ी थाना और सिकरहना डीएसपी को भी दी है. इसके बाद फिलहाल मामले की पड़ताल की जा रही है.

posted by ashish jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >