असम की पुलिस ने नाबालिग लड़की को किया बरामद

असम की पुलिस ने नाबालिग लड़की को किया बरामद

साहेबगंज. असम के तिनसुकिया जिले के सैकवा थाना के एसआइ मैरू बबन दास ने साहेबगंज पुलिस के सहयोग से बंगरा निजामत में शुक्रवार की रात छापेमारी कर तिनसुकिया निवासी एक 16 लड़की को बरामद कर लिया. वह अपने प्रेमी के घर पर रह रही थी. कार्रवाई के दौरान प्रेमी भाग निकला. बताया गया कि आरोपी 18 वर्षीय युवक तिनसुकिया के एक गांव में फेरी का काम करता था. इसी दौरान उसकी पहचान नाबालिग लड़की के पिता से हुई. इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम हो गया. दो माह पहले आरोपी अपने घर पर आ गया. दोनों की बातें मोबाइल पर होती थी. बीते 16 सितंबर की रात लड़की अपने प्रेमी के घर पहुंच गयी. वहीं पुत्री के लापता होने पर उसके पिता ने आरोपी के खिलाफ तिनसुकिया जिले के थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया था. इसको लेकर पुलिस ने कार्रवाई की़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >