गायघाट थानाध्यक्ष पर कार्रवाई के लिए एसएसपी को सौंपा आवेदन

गायघाट के थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव पर कार्रवाई की मांग को लेकर मैठी गांव से एक प्रतिनिधिमंडल एसएसपी से मिलकर आवेदन सौंपा है.

प्रतिनिधि, गायघाट गायघाट के थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव पर कार्रवाई की मांग को लेकर मैठी गांव से एक प्रतिनिधिमंडल एसएसपी से मिलकर आवेदन सौंपा है. प्रतिनिधिमंडल में शामिल गौतम सिंह, आनंद कौशल, कारी सिंह आदि ने चार अप्रैल की घटना से एसएसपी को अवगत कराया. बताया कि थानेदार रात के एक बजे एक घर को जबरन खुलवाती है और उस घर के पुरुष आरोपी के नहीं मिलने पर घर की महिलाओं व नाबालिग लड़की की पिटाई कर देती है. ग्रामीणों ने घटना के विरोध में धरना-प्रदर्शन भी किया था. सिटी एसपी ने घटनास्थल पर जाकर मामले की जांच की थी और ग्रामीणों से कहा था कि वर्तमान में आचार संहिता लगा है. इसके समाप्त होते ही अनुशासनिक कार्रवाई की जायेगी. ग्रामीणों ने थानेदार पर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि प्रशासन थानेदार पर कार्रवाई नहीं करता है तो वे लोग आंदोलन करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >