“पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जबरन लिया गया इस्तीफा”, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयान

Anand Mohan: मुजफ्फरपुर पहुंचे पूर्व सांसद आनंद मोहन ने नीतीश कुमार और एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने राजनीतिक हालात को लेकर बड़े दावे किए और 28 जून को सीतामढ़ी में महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता भी दिया. पढे़ं पूरी खबर…

मुजफ्फरपुर से प्रेमांशु शेखर की रिपोर्ट

Anand Mohan: पूर्व सांसद आनंद मोहन रविवार की शाम मुजफ्फरपुर पहुंचे. उन्होंने एक बार फिर अपने बयानों से सूबे के राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है. पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सूबे की वर्तमान सियासी स्थिति पर तीखा हमला बोला. आनंद मोहन ने दावा किया कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की वर्षों की मेहनत पर उनकी ही पार्टी के चाटुकारों ने पूरी तरह पानी फेर दिया है. इतना ही नहीं, उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि गन प्वाइंट पर नीतीश कुमार से मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा लिया गया था.

जनता के बीच भारी नाराजगी

पूर्व सांसद आनंद मोहन ने नीतीश कुमार के पुराने दौर की याद दिलाते हुए वर्तमान स्थिति पर गहरा तंज कसा. उन्होंने कहा, एक समय था जब नीतीश कुमार से मिलने के लिए उनके आवास पर नेताओं और जनता का तांता लगा रहता था. लेकिन आज क्या आलम है? आज वे खुद चिरकुट और बेइमान नेताओं से मिलने उनके दरवाजे पर जाते हैं. आनंद मोहन ने तीखे लहजे में कहा कि जिसका कभी खुद का दरबार लगता था, आज वह खुद दरबारी बन कर रह गया है. आगामी राजनीतिक भविष्य और एनडीए की स्थिति पर बोलते हुए पूर्व सांसद ने साफ तौर पर कहा कि जनता के बीच भारी नाराजगी है. उन्होंने दावा किया कि सूबे में फिलहाल जो आलम है, उसे देखते हुए अगर आज की तारीख में चुनाव हो जाएं, तो एनडीए चारों खाने चित हो जाएगी. 

महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापना को लेकर किया आमंत्रित

बता दें, पूर्व सांसद आनंद मोहन सीतामढ़ी के गोयनका कॉलेज में 28 जून को महाराणा प्रताप की साढ़े आठ फीट की अश्वारोही प्रतिमा स्थापित करने वाले हैं. उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर से उनका काफी लगाव है. यहां कई लोग उनके काफी करीबी हैं. लवली आनंद ने 1994 में वैशाली लोकसभा का चुनाव जीता था. तभी से मुजफ्फरपुर के साथ उनका जुड़ाव है. उन्होंने यह भी कहा कि महाराणा प्रताप की प्रतिमा के स्थापना के मौके पर यहां के लोगों की भी भागीदारी रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >