उद्घाटन स्पेशल अमृत भारत ट्रेन पांच घंटे हुई लेट

Amrit Bharat train was delayed by five hours

मुजफ्फरपुर. मुजफ्फरपुर और चर्लापल्ली अमृत भारत ट्रेन बीते सोमवार को उद्घाटन स्पेशल के रूप में 05253 नंबर से खुली. यह ट्रेन बुधवार को 5 घंटे विलंब से चल रही है. गाड़ी दानापुर के बाद लेट होती चली गयी. हालांकि इस ट्रेन का नियमित परिचालन अक्टूबर से शुरू होगा. जो ट्रेन सं. 15293 मुजफ्फरपुर-चर्लापल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर से 14 अक्टूबर से व ट्रेन सं. 15294 चर्लापल्ली-मुजफ्फरपुर अमृत भारत एक्सप्रेस 16 अक्टूबर से चलेगी. बता दें कि बीते दिनों रेल मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नयी ट्रेनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Lalitansoo

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >