वेतन नहीं मिलने पर एंबुलेंस कर्मी हड़ताल पर

वेतन नहीं मिलने पर एंबुलेंस कर्मी हड़ताल पर

मुजफ्फरपुर.

नई एजेंसी में समायोजन नहीं होने और छह माह का वेतन नहीं मिलने पर जिलेभर के एंबुलेंस कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं. इससे मरीजों को निजी वाहन से अस्पताल से घर जाना पड रहा हैं. एंबुलेंस की हड़ताल से मरीज परेशान रहे. मरीजों को अस्पताल आने के लिए निजी गाड़ी और ऑटो लेना पड़ रहा है. सदर अस्पताल से पीएचसी तक और एसकेएमसीएच तक मरीज परेशान रहे. सबसे ज्यादा परेशानी गर्भवती महिलाओं को हुई है. जिला एंबुलेंस कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मो. मुस्लिम ने बताया कि नई एजेंसी ने पहले से काम कर रहे एंबुलेंस कर्मियों जिसमें ड्राइवर से लेकर तकनीशियन तक शामिल हैं. उनका समायोजन नहीं किया गया है. समायोजन नहीं होने के विरोध में एंबुलेंस कर्मचारी संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. जिले में 72 एंबुलेंस चलती है. जिसमें 32 का संचालन निजी एजेंसी और बाकी का स्वास्थ्य समिति करती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >