विवि ने पांच पीजी विभागों के लिए आवंटित किया भवन

विवि ने पांच पीजी विभागों के लिए आवंटित किया भवन

लाॅ, प्रबंधन, संगीत, समाजशास्त्र व भोजपुरी विभाग की स्थापना को लेकर कवायद शुरू

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

बीआरएबीयू में पांच नये पीजी विभागों की शुरुआत की दिशा में कवायद शुरू हो गयी है. लाॅ, प्रबंधन, संगीत, समाजशास्त्र व भोजपुरी विभाग की स्थापना के लिए विवि ने भवनों का आवंटन कर दिया है. चिह्नित भवनों को शीघ्र विभाग का रूप दिया जायेगा. यहां विभाग के लिए आधारभूत संरचना से लेकर तमाम संसाधन उपलब्ध कराये जाएंगे. पिछले ही वर्ष इन विभागों की स्थापना का प्रस्ताव सीनेट से पास हुआ था, लेकिन अबतक इसे धरातल पर नहीं उतारा जा सका था. लॉ व मैनेजमेंट पीजी विभाग नया शुरू होगा. वहीं भोजपुरी, संगीत व समाजशास्त्र विभाग जो अबतक कॉलेजों में संचालित हो रहा था. वह पीजी विभाग में शिफ्ट हो जायेगा.

विवि के कुलसचिव प्रो समीर शर्मा ने इसको लेकर कार्यालय आदेश जारी किया है. कहा है कि एलएस कॉलेज परिसर स्थित ए टाइप क्वार्टर में पीजी डिपार्टमेंट ऑफ लॉ की स्थापना होगी. एलएस कॉलेज परिसर में ही स्थित बी टाइप क्वार्टर जो एक्जीक्यूटिव इंजीनियर्स का क्वार्टर है उसमें पीजी भोजपुरी विभाग खुलेगा. कॉलेज परिसर में ही पानी टंकी के पीछे स्थित बी टाइप क्वार्टर में पीजी संगीत विभाग की स्थापना की जायेगी. विवि प्रेस के पास प्रेस कॉलोनी में प्यून ललित दास के कब्जे में स्थित क्वार्टर में पीजी समाजशास्त्र विभाग व पीजी हिंदी विभाग के पीछे स्थित पुराने प्राचार्य आवास में पीजी मैनेजमेंट विभाग को स्थापित किया जायेगा. कुलसचिव ने बताया कि कमेटी शीघ्र इन भवनाें की स्थिति देखेगी. इसके बाद यदि जरूरत होगी तो भवनाें की मरम्मत करायी जाएगी. साथ ही विभाग की स्थापना के लिए आधारभूत संरचना की आपूर्ति करायी जायेगी. यदि क्वार्टर पर वर्तमान में कब्जा होगा तो उसे खाली कराया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANKIT

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >