झारखंड में तैनात कांस्टेबल के घर लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

झारखंड में तैनात कांस्टेबल के घर लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

संवाददाता, मुजफ्फरपुर सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बालूघाट चंद्रवरदाई नगर में एक कॉन्स्टेबल के बंद घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये की चोरी का मामला सामने आया है. घटना के वक्त घर का पूरा परिवार झारखंड में था. जानकारी के अनुसार, पीड़ित गृहस्वामी अनूप कुमार झारखंड पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात हैं. उनका परिवार लंबे समय से बाहर रह रहा था. घर पर ताला लगा हुआ था. शनिवार की सुबह पड़ोसियों ने उन्हें फोन पर चोरी की सूचना दी. जब उन्होंने वीडियो कॉल पर घर का हाल देखा तो अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था, जिससे उन्हें लाखों की चोरी होने का शक हुआ. देर रात पीड़ित गृहस्वामी अपने घर पहुंचे है. अनूप कुमार अभी घर में चोरी हुए सामानों का आकलन कर रहे हैं, जिसके बाद वह रविवार को सिकंदरपुर थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराएंगे. स्थानीय लोगों के अनुसार, चोरों ने घर का ताला तोड़कर चोरी की इस घटना को अंजाम दिया है. लंबे समय से बंद घर को देखकर चोरों ने इसका फायदा उठाया. इस घटना से पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल है और लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं. कॉन्स्टेबल के घर में चोरी की इस वारदात के बाद स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं. मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि पुलिस की गश्त केवल बांध पर होती है, जबकि मोहल्ले के अंदरूनी हिस्से भगवान भरोसे रहते हैं. लोगों ने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: CHANDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >