15 दिन में बिजली समस्या दूर नहीं होने पर आंदोलन : अजीत

15 दिन में बिजली समस्या दूर नहीं होने पर आंदोलन

डी-10

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

बिजली की आंख मिचौली से परेशान कांटी व मड़वन के उपभोक्ता पूर्व मंत्री अजीत कुमार के नेतृत्व में रामदयालु स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचे. कहा कि 15 दिनों के अंदर समस्या का निदान करते हुए 20 घंटे प्रतिदिन बिजली दी जाये. नहीं तो उपभोक्ता सड़क पर उतरकर आंदोलन को बाध्य होंगे. इसकी जवाबदेही बिजली कंपनी के अधिकारियों की होगी. अधीक्षण अभियंता पंकज राजेश ने उपभोक्ताओं के साथ कार्यालय सभागार में बैठक कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए. इसके बाद अधीक्षण अभियंता ने उपस्थित अधिकारियों से 15 दिनों के अंदर कांटी- मड़वन के सभी 33 व 11 केवीए लाइन को दुरुस्त करने का निर्देश दिया. यदि कर्मियों के शिथिलता के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी हुई तो दोषी कर्मियों पर कार्यवाही होगी.

ये थे मौजूद

बैठक में अधीक्षण अभियंता पंकज राजेश, विद्युत कार्यपालक अभियंता पश्चिमी मो साजिद हुसैन, एइइ सत्यपाल, जेई अविनाश रंजन व राजीव कुमार, उपभोक्ताओं की ओर से मुरारी झा, पूर्व मुखिया नंदकिशोर सिंह, मो शमीम, पप्पू सिंह, प्रिंस, रंजीत चौधरी, नागेंद्र पंडित, अनिल पंडित, चंदन पासवान, टूना शर्मा, बिट्टू गुप्ता, छोटन सिंह आदि प्रमुख लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KUMAR GAURAV

KUMAR GAURAV is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >