पोरबंदर ट्रेन के कोच की एसी खराब, बेहाल यात्रियों ने किया हंगामा

पोरबंदर ट्रेन के कोच की एसी खराब, बेहाल यात्रियों ने किया हंगामा

-ए 1से लेकर बी-6 तक का कोच प्रभावित -यात्रियों ने पैसा वापस करने की मांग की मुजफ्फरपुर. छह घंटे से अधिक ट्रेन लेट, ऊपर से एसी फेल होने पर परेशान यात्रियों ने हंगामा किया. 19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस का है. जो शनिवार की देर रात 12.30 बजे के करीब जंक्शन पर पहुंची. जबकि ट्रेन के पहुंचने का निर्धारित समय शाम के 6.10 बजे था. इस ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों के अनुसार दोपहर के 12 बजे से ही एसी ने काम करना बंद कर दिया. कोच अटेंडेंट को शिकायत करने के बाद भी उसे ठीक नहीं कराया गया. इसपर यात्री भड़क गये. मोहम्मद अफजल अली, प्रीति, सुमन कुमार सहित कई यात्रियों ने पूर्व मध्य रेल के अधिकारियों को टैग कर शिकायत की. यात्रियों ने बताया कि ए-1 से लेकर बी-6 तक कोच की एसी खराब हो गयी थी. गर्मी से यात्री उबल रहे थे. बताया कि फर्स्ट एसी में यात्रियों की स्थिति बदतर हो गयी है. वहीं टिकट का पैसा रिफंड करने की यात्रियों ने मांग की. जिसके बाद डीआरएम भावनगर ने संज्ञान लिया. पर समाधान नहीं किये. दूसरी ओर छह घंटे से अधिक देर तक रात में ट्रेन के पहुंचने से मुजफ्फरपुर के यात्रियों को अपने घर जाने में बेहद मुश्किल हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >