Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में ट्रैफिक डीएसपी के पद पर अभिजीत अलकेश की नियुक्ति की गई है. गृह विभाग ने बड़े पैमाने पर डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला करते हुए इसकी अधिसूचना जारी कर दी है.
गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना
जारी आदेश के अनुसार, वर्तमान ट्रैफिक डीएसपी महेश चौधरी का तबादला आर्थिक अपराध इकाई, पटना में कर दिया गया है. उनकी जगह अभिजीत अलकेश को मुजफ्फरपुर का नया ट्रैफिक डीएसपी बनाया गया है.
अभिजीत अलकेश इससे पहले आर्थिक अपराध इकाई में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर तैनात थे.
महेश चौधरी को आर्थिक अपराध इकाई भेजा गया
वहीं पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) मदन कुमार का तबादला अपराध अनुसंधान विभाग, पटना में किया गया है. इसके अलावा बीएसएपी-6 के डीएसपी गजेंद्र प्रसाद को मधेपुरा में पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) के पद पर भेजा गया है.
24 घंटे में योगदान देने का निर्देश
गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में सभी स्थानांतरित अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है.
तबादला सूची जारी होने के बाद पुलिस विभाग में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं.
