मनियारी: रतनौली की बेटी आरती का IIT रुड़की में दाखिला, JEE एडवांस में सफलता से गांव में खुशी की लहर

मनियारी की बेटी आरती ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा पास कर आईआईटी रुड़की में जगह बनाई है। सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी मेहनत से आरती ने परिवार का नाम रोशन किया है।

 IIT Roorkee Success: मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र अंतर्गत रतनौली पंचायत स्थित जगदीशपुर गांव की बेटी आरती ने अपनी मेहनत और लगन से क्षेत्र का नाम रोशन किया है. आरती ने देश की कठिनतम परीक्षाओं में शुमार जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced) में शानदार सफलता हासिल की है. उसका चयन प्रतिष्ठित आईआईटी रुड़की (IIT Roorkee) में हुआ है. नामांकन की खबर मिलते ही गांव और आसपास के इलाकों में खुशी की लहर दौड़ गई है.

रक्षा सेवा में हैं पिता, दादा की प्रेरणा से मिली सफलता 

आरती के पिता मुरलीधर मुरारी रक्षा सेवा में कार्यरत हैं, जबकि मां सरिता देवी एक कुशल गृहिणी हैं. परिजनों ने बताया कि आरती की इस उपलब्धि के पीछे उसके दादा भिखारी सहनी की प्रेरणा और संस्कारों का अहम योगदान रहा है, जिन्होंने उसे हमेशा आगे बढ़ने और ऊंचे लक्ष्य तय करने के लिए प्रोत्साहित किया.

सीमित संसाधनों में भी गाड़े सफलता के झंडे:

  • आरती ने सीमित संसाधनों के बावजूद कभी हिम्मत नहीं हारी.
  • अनुशासित पढ़ाई और दृढ़ संकल्प के बल पर उसने यह ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया.
  • उसकी इस सफलता से गांव की अन्य बेटियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है.

ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने दी बधाई 

आरती की इस शानदार उपलब्धि पर परिजनों, स्थानीय ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने खुशी जाहिर करते हुए उसे बधाई दी है. लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई और आरती के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

ये भी पढ़ें: MIT मुजफ्फरपुर में इंडक्शन प्रोग्राम: IAS राघव झुनझुनवाला ने दिए सफलता के मंत्र, MIT को यूनिवर्सिटी बनाने का ऐलान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By श्याम कुमार

प्रिंट मीडिया और ग्राफिक डिजाइन के क्षेत्र में 23 वर्षों का व्यापक अनुभव. पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की आवाज बन रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >