गरीबनाथ मंदिर में मंगला आरती के बाद उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्तों ने किया जलाभिषेक

मुजफ्फरपुर के प्रसिद्ध गरीबनाथ मंदिर में रविवार सुबह विधि-विधान से बाबा का शृंगार और मंगला आरती संपन्न हुई. आरती के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया.

Aaj ka darshan: मुजफ्फरपुर स्थित प्रसिद्ध गरीबनाथ मंदिर में रविवार सुबह मंगला आरती और जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद बाबा का गेंदा, गुलाब और बेलपत्र से भव्य शृंगार किया गया. मंगला आरती के दौरान मंदिर परिसर शंख और घंटों की ध्वनि से गूंज उठा.

विधि-विधान से हुई षोड्शोपचार पूजा

मंदिर के सेवइत परिवार के पंडित बैजू पाठक ने भगवान शिव की षोड्शोपचार पूजा संपन्न कराई. इसके बाद बाबा का आकर्षक शृंगार किया गया और अग्नि प्रज्वलित कर मंगला आरती की गई. आरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौजूद रहे.

आरती के बाद गर्भगृह का कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया, जहां भक्तों ने जलाभिषेक कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया.

दिनभर रहेगा पूजा और दर्शन का क्रम

मंदिर प्रशासन के अनुसार दोपहर करीब ढाई बजे प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक विशेष पूजा और आरती करेंगे. इसके बाद कुछ समय के लिए गर्भगृह का कपाट बंद रहेगा.

शाम चार बजे दोबारा कपाट खुलने के बाद श्रद्धालु रात नौ बजे तक बाबा के दर्शन और पूजन कर सकेंगे. रात्रि में सेवइत परिवार के पंडित बैजू पाठक और पंडित आशुतोष पाठक द्वारा प्रधान आरती के बाद गर्भगृह का कपाट बंद किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >