Muzaffarpur : छठियार में शामिल होने जा रहे युवक को मारी गोली

Muzaffarpur : छठियार में शामिल होने जा रहे युवक को मारी गोली

भवानीपुर गांव में हुई फायरिंग, युवक के पैर में लगी है गोली प्रतिनिधि, हथौड़ी रामपुर हरि थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव के समीप मंगलवार की देर रात सहिल्लाबल्ली गांव निवासी संजय राय के पुत्र सुधांशु कुमार को बाइक सवार तीन अपराधियों ने गोली मार दी. एक गोली सुधांशु कुमार के पैर में लग गयी. वहीं दूसरी गोली हवाई फायरिंग करते हुए अपराधी भाग निकले. घायल सुधांशु कुमार ने बताया कि वह छठिआर समारोह में शामिल होने मंगलवार की देर रात भवानीपुर गांव जा रहे थे, जहां तीन अपराधियों ने बाइक से पीछा कर गोली मार दी. गोली मारकर भाग रहे अपराधी की पहचान लक्की कुमार के रूप में हुई है. बताया गया कि जमीन विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है. घायल का इलाज एसकेएमसीएच में चल रहा है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >