Muzaffarpur : गंडक नदी में नहा रहा युवक डूबा, परिजन बेहाल

Muzaffarpur : गंडक नदी में नहा रहा युवक डूबा, परिजन बेहाल

साहेबगंज. प्रखंड के बंगरा निजामत में शुक्रवार को गंडक नदी के चारबरवा ढाला स्थित बोल्डर स्पर (एक) के पास नहाने के दौरान कौलेश्वर राय का पुत्र रितेश डूबा (18) डूब गया. ग्रामीणों ने उसे डूबते देखा और उसके पिता के साथ उसे ढूंढ़ने का हरसंभव प्रयास किया़ परंतु सफलता नहीं मिली. घटना के बाद परिजनों में चीत्कार मच गया़ सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. मुखिया पति रंजीत कुमार व सामाजिक कार्यकर्ता राजदेव सहनी ने पीड़ित परिजनों को ढांढ़स बंधाया. बताया कि थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार ने एसडीआरएफ की टीम को डूबे युवक को खोजने काे कहा़ शनिवार को टीम के पहुंचने पर ही शव को ढूंढ़ा जा सकेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >