Muzaffarpur : शौच करने गया युवक बूढ़ी गंडक नदी में डूबा, मौत

Muzaffarpur : शौच करने गया युवक बूढ़ी गंडक नदी में डूबा, मौत

प्रतिनिधि, मोतीपुर थाना क्षेत्र के मोरसंडी गांव स्थित बूढ़ी गंडक नदी पर बने कोदरिया पुल के पास शौच करने गये युवक की डूबने से मौत हो गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. मृतक की पहचान पास के ही मोरसंडी निवासी जयनारायण राम के 20 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार के रूप में हुई. घटना के बाद लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा़ परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. बताया गया कि पंकज शनिवार की शाम बूढ़ी गंडक नदी किनारे शौच करने गया था. इस दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चले जाने से डूब गया. रविवार को स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से शव को नदी से निकाला गया. थानाध्यक्ष सजीव कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. मामले में परिजनों को आवेदन देने को कहा गया है. उसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

ABHAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >