Muzaffarpur : तुर्की के छाजन में छत से गिरकर युवक की मौत

Muzaffarpur : तुर्की के छाजन में छत से गिरकर युवक की मौत

प्रतिनिधि, कुढ़नी तुर्की थाना क्षेत्र के छाजन मनरिया गांव में शुक्रवार की देर रात छत से नीचे गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृत नवल सहनी (45) मनरिया गांव निवासी जोधा सहनी का पुत्र था. नवल की मौत की जानकारी घरवालों को सुबह में हुई, जब लोगों ने नीचे गिरे नवल को देखा़ सूचना पर घरवालों उसे उठाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. उसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया. सूचना पर पहुंचे मुखिया सुमंगल सहनी, वार्ड पप्पू निषाद, सरपंच रमेश सहनी, अरविंद सहनी घटना पर दुख जताते हुए परिजनों को ढांढ़स बंधाया. घटना के बाद गांव के लोग गम में डूबे है़ं

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >