घर में घुसकर सो रहे युवक पर चाकू से हमला, हालत नाजुक

सकरा थाना क्षेत्र के मुरौल गांव में रविवार की देर रात्रि घर में घुसकर जान मारने की नीयत से चाकू से हमला कर द��या गया़ गंभीर रूप से घायल को मुरौल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया़

समस्तीपुर जिले के निजी अस्पताल में चल रहा युवक का इलाज प्रतिनिधि, मुरौल सकरा थाना क्षेत्र के मुरौल गांव में रविवार की देर रात्रि घर में घुसकर जान मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया गया़ गंभीर रूप से घायल को मुरौल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया़ उसके बाद समस्तीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया़ बताया गया कि मुरौल गांव निवासी शंकर ठाकुर बरामदे पर सो रहे थे़ इसी दौरान देर रात्रि में घर में घुसकर सकरा थाना क्षेत्र के सदपुरा गांव निवासी पप्पू शर्मा के पुत्र 21 वर्षीय रितिक कुमार अपने दो साथियों के साथ घर में घुसकर चाकू से सीना एवं गर्दन हमला कर दिया, जिसमें शंकर ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गये़ उसके पुत्र राकेश कुमार दूसरे कमरे में सोया था़ शोर मचाने के बाद देखा कि उसके पिता शंकर ठाकुर को रितिक एवं दो लोग चाकू से सीने एवं गर्दन पर मार रहा है़ उसके बाद मुरौल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज करवाने के बाद कृष्णा हॉस्पिटल समस्तीपुर में इलाज करवा रहे है़ं इस संबंध शकंर ठाकुर के पुत्र राकेश कुमार द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है़ थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >