Muzaffarpur : साहेबगंज में तेज रफ्तार बस ने बाइक सवारों को रौंदा, दोनों की मौत

Muzaffarpur : साहेबगंज में तेज रफ्तार बस ने बाइक सवारों को रौंदा, दोनों की मौत

प्रतिनिधि, साहेबगंज

साहेबगंज-मोतीपुर मार्ग पर प्रखंड के नवलपुर कांटा के पास रविवार की शाम बाइक व बस की आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक सवार युवकों की मौत हो गयी़ घटना के बाद अफरातफरी मच गयी़ मृतकों की पहचान राजेपुर निवासी शंभु साह के पुत्र चंद्रिका कुमार साह (35) व प्रभु राय के पुत्र राजू कुमार पटेल (40) के रूप में हुई है.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों युवक साहेबगंज में हो रहे क्रिकेट मैच देखकर बाइक से अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में ट्रक को ओवरटेक कर ही रहे थे कि मुजफ्फरपुर से साहेबगंज जा रही बस सामने से आ गयी़ इस कारण बस से बाइक की हुई सीधी टक्कर में चंद्रिका कुमार साह की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि राजू कुमार पटेल की मौत सीएचसी में इलाज के लिए ले जाते समय हो गयी. मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सुनील कुमार पोस्टमार्टम के लिए शव को एसकेएमसीएच भेज दिया. वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >