पीएम के आगमन पर 20 से 25 तक चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान

पीएम के आगमन पर 20 से 25 तक चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर पंचायती राज दिवस पर पीएम का मधुबनी में आगमन होगा. इसको लेकर राज्य अंतर्गत सभी नगर निकाय में स्वच्छता की स्थिति को बेहतर बनाये रखने को लेकर 20 से 25 अप्रैल तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा. इस संबंध में नगर विकास विभाग के उप सचिव ने सभी नगर आयुक्त, नगर कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश जारी किया है जिसमें कहा गया है कि नगर निकाय क्षेत्र अंतर्गत जीवीपी को साफ करने, समय से कचरे का उठाव व ब्लीचिंग का छिड़काव, सड़क किनारे कचरा किसी भी सूरत में नहीं हो. प्रतिदिन सड़कों पर झाडू लगाना सुनिश्चित करे. अभियान में श्रमदान के लिए जन प्रतिनिधियों को आमंत्रित करें. सफाई कर्मी को आवश्यक सामान उपलब्ध करा बेहतर सफाई करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करें. व्यापार लाइसेंस के नियम के संशोधन में सौंपा ज्ञापन मुजफ्फरपुर. व्यापार लाइसेंस विनियम संशोधन को गलत ढंग से पास होने के संबंध में वार्ड पार्षद संजय कुमार केजरीवाल ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है. कहा है कि इसे गलत तरीके से पास किया गया. सिर्फ स्टैंडिंग से इसको पास करने के बाद बिना बोर्ड, बिहार सरकार, शासकीय गजट के लागू कर दिया गया, जिसका विरोध करते हुए विलंब शुल्क को सदन में सर्वसम्मति से निरस्त कराया. इस संबंध में निगम के नियमावली में उल्लेख है. इसलिए वर्तमान वित्तीय वर्ष में इसे लागू ना किये जाने का अनुरोध किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: KUMAR GAURAV

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >