काउंटर पर 30 मिनट में कट रही एक पर्ची, हंगामा

काउंटर पर 30 मिनट में कट रही एक पर्ची, हंगामा

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल में सोमवार काे लिंक फेल होने से पर्ची कटना बंद हो गया. भीषण गर्मी से परेशान मरीज हंगामा करने लगे. मरीज के परिजनों ने काउंटर पर हंगामा किया. परिजनों का कहना था कि एक काउंटर चल रहा है. हर आधे घंटे में लिंक फेल हो रहा है. एक पर्ची काटने में 30 मिनट से अधिक समय लग रहा है. गर्मी अधिक है और मरीज की तबीयत बिगड़ते जा रही है. इधर, पर्ची काउंटर पर एक ही जगह मरीजों की भीड़ इतनी अधिक हो गयी थी कि मरीज के परिजन आपस में उलझ जा रहे थे. धक्का-मुक्की होने पर मरीजों के परिजन मारपीट करने लगे. इससे ओपीडी में अफरा तफरी का माहौल बन गया. हंगामा देख काउंटर पर खड़े सुरक्षा गार्ड ने समझा कर शांत कराया. करीब आधे घंटे तक काउंटर पर पर्ची कटना बंद हो गया. मरीज को कहना था कि गार्ड के कारण ही बीच में से लाइन में घुस मरीज पर्ची कटा लेते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar dipu

स्वास्थ्य, राजनीति, समाज और समसामयिक विषयों पर दीपू रिपोर्टिंग करते हैं. इन्हें पत्रकारिता में 16 साल का अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >