Muzaffarpur : आगे चल रही जुगाड़ गाड़ी से बोरा गिरा, पीछे की दो कारें व ट्रक में टक्कर, छह जख्मी

Muzaffarpur : आगे चल रही जुगाड़ गाड़ी से बोरा गिरा, पीछे की दो कारें व ट्रक में टक्कर, छह जख्मी

गायघाट, प्रतिनिधि

थाना क्षेत्र के बबूरबन्नी पेट्रोल पंप के समीप एनएच-27 पर ट्रक और दो कारों की टक्कर हो गयी़ घटना में कार सवारों व ट्रक चालक सहित छह लोग जख्मी हो गये़ वाहनों की टक्कर से एनएच पर जाम लग गया, जिससे करीब एक घंटे तक अफरातफरी की स्थिति बनी रही़

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एनएच पर आगे चल रही जुगाड़ गाड़ी से धान का बोरा सड़क पर गिर गया, जिससे पीछे चल रही एक कार अनियंत्रित हो गयी. इसी दौरान दूसरी कार ने उसमें टक्कर मार दी, जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक पीछे से आ रहे ट्रक ने बीच वाली कार में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसके परखचे उड़ गये़ घटना में छह लोग जख्मी हो गये़ दुर्घटनाग्रस्त बीच वाली कार में तीन लोग सवार थे, जो सुपौल से पटना जा रहे थे़ वहीं आगे वाली कार में दो महिलाओं और दो बच्चों समेत पांच लोग समस्तीपुर से मुजफ्फरपुर जा रहे थे. घटना के बाद भागने की कोशिश कर रहे ट्रक चालक मो दाऊद को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. दुर्घटना के कारण दरभंगा-मुजफ्फरपुर फोरलेन पर करीब एक घंटा तक जाम लगा रहा, जिससे वाहनों की कतारें लग गयी़ं सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया. थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को पुलिस ने जब्त कर लिया है़ आगे की कार्रवाई की जा रही है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >