जिले में सक्रिय कोढ़ा गिरोह के15 शातिरों की सूची तैयार

जिले में सक्रिय कोढ़ा गिरोह के15 शातिरों की सूची तैयार

: सिकंदरपुर पुलिस दो दिनों तक कोढ़ा में कैंप कर जुटायी है जानकारी

: फरार रोहित का कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट लेकर करेगी कुर्की की कार्रवाई

संवाददाता, मुजफ्फरपुर

कटिहार के कोढ़ा गिरोह के खिलाफ जिला पुलिस बड़ी कार्रवाई करने की योजना तैयार की है. सिकंदरपुर थाने की पुलिस ने दो दिनों तक कोढ़ा थाना के जुराबनगंज गांव में कैंप करके 15 अपराधियों की सूची तैयार की है. जो समय- समय जिले के आकर चेन व कैश छिनतई की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं. पुलिस को जिन अपराधियों का नाम मिला है उनका एसटीएफ से भी सत्यापन कराया जाएगा. इसके बाद उनकी गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई शुरू की जाएगी. शिक्षिका से चेन छिनतई के मामले में फरार चल रहे शातिर रोहित कुमार की सिकंदरपुर थाने की पुलिस कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट लेकर इश्तेहार व कुर्की की कार्रवाई करेगी.

सिकंदरपुर पुलिस जब कार्रवाई को लेकर कटिहार के कोढ़ा पहुंची तो वहां पुलिस को रोचक जानकारी मिली. कोढ़ा गिरोह के शातिर कुर्की के डर से अधिकांश कर्कट व फूंस का मकान बना रखा है. घर में कोई पुरुष सदस्य रहता नहीं है. महिलाएं रहती हैं. जब पुलिस कार्रवाई को लेकर पहुंचती है तो महिलाएं आगे आ जाती है. जानकारी हो कि सिकंदरपुर थाने की पुलिस ने शिक्षिका प्रियंका से छीनी गयी चेन को कटिहार के कोढ़ा के जुराबनगंज थाने में छापेमारी करके बरामद किया था. रोहित के साथ तीन और अपराधी था. पुलिस उसको चिन्हित कर ली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRASHANT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >