सोशल मीडिया वाला इश्क निकला धोखा! जिसके लिए लड़की ने छोड़ी घर-द्वार, वही पुलिस को देख हो गया फरार

Love Story: सोशल मीडिया पर शुरू हुई दोस्ती प्यार में बदली और मामला पहुंच गया पुलिस तक. झारखंड के धनबाद से एक युवती बिना बताये अपने प्रेमी से मिलने मुजफ्फरपुर पहुंच गई. सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे सादपुरा इलाके से बरामद कर परिवार को सौंप दिया, जबकि युवक अब भी फरार है.

Love Story: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक चौंकाने वाला लव अफेयर का मामला सामने आया है. झारखण्ड के धनबाद की एक युवती अपने सोशल मीडिया लवर से मिलने छुपकर मुजफ्फरपुर आ गई. पुलिस ने युवती को सही सलामत बरामद कर उसके परिवार को सौंप दिया. जबकि प्रेमी फिलहाल फरार बताया जा रहा है.

सोशल मीडिया से शुरू हुई थी जान-पहचान

पुलिस के मुताबिक, लड़की और लड़के की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई थी. दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और दोस्त बन गए. धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई. कुछ ही समय में रिश्ता इतना गहरा हो गया कि युवती अपने घर से बिना बताये प्रेमी से मिलने मुजफ्फरपुर पहुंच गई.

मोबाइल लोकेशन से मिला सुराग

लड़की के परिवार वालों ने जब उसे घर पर नहीं पाया तो धनबाद पुलिस में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. मोबाइल लोकेशन ट्रैक करने पर पता चला की वह बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में है. इसके बाद धनबाद पुलिस ने मुजफ्फरपुर के काजीमोहम्मदपुर थाना को इसकी जानकारी दी.

सादपुरा इलाके में हुई बरामदगी

सूचना मिलते ही काजीमोहम्मदपुर थाने की पुलिस ने सोमवार रात सादपुरा इलाके में छापेमारी कर युवती को बरामद कर लिया. पूछताछ के बाद पुलिस ने मंगलवार को लड़की के परिजनों को थाने बुलाया और उन्हें युवती को सौंप दिया.

प्रेमी अभी फरार, पुलिस कर रही खोज

हालांकि, युवती से मिलने वाला युवक अब तक फरार है. पुलिस का कहना है कि उसकी पहचान हो चुकी है और जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा. इस मामले में फिलहाल कोई कानूनी कार्रवाई दर्ज नहीं की गई है, लेकिन जांच जारी है.

(सहयोगी सुमेधा श्री की रिपोर्ट)

Also Read: बिहार का ये रेलवे स्टेशन बनेगा वर्ल्ड क्लास, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया अंतिम चरण में…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >