दो जिलों के अभिलेखागार में छात्र करेंगे शोध

मुजफ्फरपुर/मोतिहारी : चंपारण सत्याग्रह के सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बीआरए बिहार विवि के इतिहास विभाग में दो दिवसीय सेमिनार आयोजित करने का फैसला लिया है. इसका विषय होगा, चंपारण में गांधी : पुनर्यात्रा. एलएस कॉलेज के सहयोग व नेशनल आर्किव्स ऑफ इंडिया संपोषित इस सेमिनार में गांधी से जुड़े अभिलेखों को भी […]

मुजफ्फरपुर/मोतिहारी : चंपारण सत्याग्रह के सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बीआरए बिहार विवि के इतिहास विभाग में दो दिवसीय सेमिनार आयोजित करने का फैसला लिया है. इसका विषय होगा, चंपारण में गांधी : पुनर्यात्रा. एलएस कॉलेज के सहयोग व नेशनल आर्किव्स ऑफ इंडिया संपोषित इस सेमिनार में गांधी से जुड़े अभिलेखों को भी प्रदर्शित करने की योजना है.

विवि इतिहास विभाग के नवनियुक्त विभागाध्यक्ष व सेमिनार के आयोजन सचिव डॉ विवेकानंद शुक्ला ने आयुक्त अतुल प्रसाद से मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण व बेतिया एसडीओ के अभिलेखागार में शोध की अनुमति मांगी थी. उन्हें यह अनुमति दे दी गयी है.
इतिहास विभाग के शिक्षक व शोधार्थी जल्दी ही इन जगहों पर जाकर शोध करेंगे. प्रमंडलीय आयुक्त ने इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी है. इसके अलावा शोधार्थियों की टीम टाउन हॉल लाइब्रेरी भी जायेगी, जहां चंपारण सत्याग्रह के दौरान गांधी व उनके सहयोगियों द्वारा कलमबद्ध निलहे किसानों के बयान उपलब्ध होने की संभावना है. प्रदर्शनी में प्रमंडलीय अभिलेखागार में मिले चंपारण सत्याग्रह से जुड़े दस्तावेजों को भी शामिल किया जायेगा.
चंपारण सत्याग्रह से जुड़े दस्तावेज ढूंढ़ेंगे
विश्वविद्यालय इतिहास विभागाध्यक्ष की मांग पर प्रमंडलीय आयुक्त ने दी अनुमति
शताब्दी वर्ष पर आयोजित दो दिवसीय सेमिनार के दौरान अभिलेखों को प्रदर्शित करने की है योजना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >