जूरन छपरा में ट्रैक्टर के ट्रेलर के अंदर बने तहखाना से 72 कार्टन विदेशी शराब जब्त

जूरन छपरा में ट्रैक्टर के ट्रेलर के अंदर बने तहखाना से 72 कार्टन विदेशी शराब जब्त

-ब्रह्मपुरा थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई मुजफ्फरपुर. ब्रह्मपुरा थाने की पुलिस ने जूरन छपरा में गुरुवार की देर रात छापेमारी करके ट्रैक्टर के ट्रेलर के अंदर तहखाना बनाकर रखे 72 कार्टून विदेशी शराब जब्त किया. अपर थानेदार पप्पू कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गयी. मौके से पुलिस ने ट्रैक्टर के चालक को गिरफ्तार किया. उसकी पहचान सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर थाना के साड़िया निवासी मुकेश कुमार के रूप में किया है. उसने पूछताछ में बताया है कि शराब की खेप मुजफ्फरपुर में तीन लोगों को रिसीव करनी थी. ये तीनों शराब धंधेबाज बाइक से आगे-आगे चल रहे थे. पुलिस को देखकर सभी फरार हो गए . ब्रह्मपुरा के नुनफर मोहल्ला में ट्रैक्टर से शराब को अनलोड किया जाना था. दारोगा पप्पू कुमार ने बताया कि सहरसा के ट्रैक्टर चालक ने शराब मंगाने वाले धंधेबाज सिकंदरपुर श्मशान घाट के समीप का निवासी सोनू कुमार, सिकंदरपुर पेट्रोल पंप के समीप का निवासी रंजीत कुमार ब्रह्मपुरा नुनफर मोहल्ला निवासी दिलीप महतो का नाम बताया है. इन तीनों के अलावा ट्रैक्टर मालिक की भी शराब तस्करी में संलिप्तता सामने आई है. मामले में प्राथमिकी दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >