लिच्छवी ट्रेन में 66 ली. शराब मिली, यूपी के दो तस्कर धरे

लिच्छवी ट्रेन में 66 ली. शराब मिली, यूपी के दो तस्कर धरे

मुजफ्फरपुरण.

डाउन लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन (14006) से यूपी के दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया. आरपीएफ की टीम को उनके पास से 367 ट्रेटा पैक (66 लीटर ) विदेशी शराब मिली. आरोपी गोलू यादव व विशाल यादव भटनी, जिला देवरिया ( उत्तर प्रदेश ) के रहने वाले हैं. बीते दिन रात में ट्रेन के पहुंचने पर आरपीएफ इंस्पेक्टर मनीष कुमार जांच कर रहे थे.एस-4 कोच में टीम को देख दोनों भागने लगे. उन्हें घेर कर पकड़ा गया.तस्करों ने बताया कि भटनी से ट्रेन के शौचालय में वे शराब ला रहे थे. जब्त सामानों की सूची के साथ दोनों को जीआरपी के हवाले कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >