देवरिया:: कागज का बंडल थमाकर महिला से 50 हजार ठगे

देवरिया चौक स्थित केनरा बैंक से पैसे की निकासी कर अपने घर लौट रही महिला से पुल के समीप बदमाशों ने रूमाल में लपेटे कागज का बंडल थमाकर 50 हजार रुपये की ठगी कर ली़

देवरिया़ देवरिया चौक स्थित केनरा बैंक से पैसे की निकासी कर अपने घर लौट रही महिला से पुल के समीप बदमाशों ने रूमाल में लपेटे कागज का बंडल थमाकर 50 हजार रुपये की ठगी कर ली़ मामले को लेकर देवरिया चौधुर टोला गांव निवासी नवल किशोर शर्मा की पत्नी उर्मिला देवी ने देवरिया थाने में अज्ञात के खिलाफ एफआइआर दर्ज करायी है़ महिला ने बताया कि एक युवक रुपये का बंडल दिखाया और मुझे थमाकर, झांसा देकर इसके बदले मेरे रुपए लेकर चंपत हो गया। देवरिया थानाध्यक्ष रामविनय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >