विधायक अजीत कुमार ने पांच नए ट्रांसफॉर्मर का किया उद्घाटन, बिजली व्यवस्था होगी बेहतर

कांटी विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में शुक्रवार को पांच नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया गया. क्षेत्रीय विधायक ई. अजीत कुमार ने निर्बाध बिजली आपूर्ति को प्राथमिकता बताते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों को एक सप्ताह में सभी समस्याओं के समाधान का निर्देश दिया.

Muzaffarpur News: कांटी विधानसभा क्षेत्र के लसगरीपुर, नरसंडा, गोपालपुर, हरचंदा और मड़वन के भटौना गांव में शुक्रवार को पांच नए ट्रांसफॉर्मरों का उद्घाटन किया गया. क्षेत्रीय विधायक सह पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार ने उद्घाटन के दौरान कहा कि कांटी-मड़वन में निर्बाध और बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के गांवों और टोले तक बेहतर बिजली सुविधा पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.

Kanti News: बिजली समस्याओं के समाधान का दिया निर्देश

विधायक ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर जर्जर तार, लो वोल्टेज, टूटे पोल समेत अन्य समस्याओं की जानकारी ली. उन्होंने मौके पर मौजूद बिजली विभाग के अधिकारियों को सभी शिकायतों का समाधान एक सप्ताह के भीतर करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा.

तीन स्थानों पर 100 KVA और दो जगह 200 KVA ट्रांसफॉर्मर

विधायक ने बताया कि संबंधित क्षेत्रों में तीन स्थानों पर 100 KVA और दो स्थानों पर 200 KVA क्षमता के नए ट्रांसफॉर्मर लगाए गए हैं. इससे बिजली आपूर्ति में सुधार होगा और लो वोल्टेज की समस्या से राहत मिलेगी.

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में कार्यपालक अभियंता पश्चिमी मोहम्मद साजिद हुसैन, सहायक अभियंता सत्यपाल, कनीय अभियंता अविनाश रंजन, मुखिया इंद्र मोहन झा, सभापति दिलीप कुमार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे. लोगों ने क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए विधायक का आभार जताया.

यह भी पढ़ें: कभी गर्भ में मरा बच्चा तो कभी टूटी रीढ़ की हड्डी, महिला दारोगा के इश्क में अंधा बीडीओ के हैवानियत की कहानी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >