मानव तस्करी से बचाये गये 33 बच्चे

आरपीएफ के साथ जीआरपी व बीबीए के साथ संयुक्त अभियान के तहत टीम को बड़ी सफलता मिली.

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर मुजफ्फरपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस (15228) से सुबह मानव तस्करों के चंगुल से 33 बच्चों को बचाया गया. आरपीएफ के साथ जीआरपी व बीबीए के साथ संयुक्त अभियान के तहत टीम को बड़ी सफलता मिली. टीम का नेतृत्व आरपीएफ इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने किया. बताया कि कार्रवाई में पांच मानव तस्करों की गिरफ्तारी हुई है. इसमें एक मुजफ्फरपुर, एक नेपाल, दो सीतामढ़ी व एक पश्चिम बंगाल का रहनेवाला है. बताया कि इन बच्चों को मानव तस्कर लालच देकर विशाखापत्तनम, पेरम्बूर, चेन्नई व कोलकाता में कार वाशिंग फैक्टरी सहित अन्य कार्यों में मजदूरी कराने ले जा रहे थे. उन्हें 10 हजार से 12 हजार रुपये महीना देकर ले जा रहे थे. सभी बच्चों की उम्र 14 से 17 साल के बीच है. इसमें सबसे अधिक सीतामढ़ी, नेपाल, मुजफ्फरपुर के बच्चे शामिल हैं. अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बरामद 33 बच्चों को लिखित शिकायत के साथ जीआरपी को सौंप दिया गया. अभियान में आरपीएफ इंस्पेक्टर के साथ गोकुलेश पाठक, सुष्मि ता, गिरीश, अभिषेक, संतोष झा, रीतेश, लालबाबू खान, राघवेंद्र ठाकुर, त्रिपुरारी शरण, जय मिश्र व शिवपूजनमौजूद थे. इन्हें पकड़ा गयार – शिवजी सदा जिला महोत्तरी (नेपाल ) – मंजारूल शेख जिला – मुर्शिदाबाद ( पश्चिम बंगाल ) – रंधीर कुमार मुसहरी मुजफ्फरपुर – श्याम कुमार बेलसंड, सीतामढ़ी – धीरज कुमार बेलसंड, सीतामढ़ी मुक्त हुए बच्चे यहां के हैं रहनेवाले – नेपाल के – 8 – सीतामढ़ी के – 16 – मुजफ्फरपुर के – 6 – पश्चिम बंगाल के – 3

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >