विद्यालय खेल प्रतियोगिता: खेल विभाग, बिहार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के संयुक्त तत्वावधान में मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन द्वारा जिला एवं प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 के आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. प्रतियोगिता के सफल, पारदर्शी और व्यवस्थित संचालन के लिए जिला खेल पदाधिकारी द्वारा 32 शारीरिक शिक्षा शिक्षकों एवं खेल कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. जिले के विभिन्न खेल मैदानों में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता को लेकर खेल प्रेमियों और स्कूली खिलाड़ियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है.
अक्टूबर के पहले सप्ताह में सजेगा खेल का मैदान
प्रतियोगिता का शेड्यूल पूरी तरह तय कर दिया गया है. इसके तहत खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा साबित करने का मौका मिलेगा:
- जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता: 1 अक्टूबर से 4 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न मैदानों में आयोजित की जाएगी.
- प्रमंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता: 6 अक्टूबर से 9 अक्टूबर 2026 तक संपन्न होगी.
- सेवा अवधि: सभी प्रतिनियुक्त शिक्षक व खेल कर्मी 30 सितंबर से 10 अक्टूबर तक खेल कार्यालय में मौजूद रहेंगे.
फॉर्म संग्रह और संचालन के लिए 4 शिक्षक पहले से तैनात
खेल गतिविधियों के सुचारू संचालन और प्रतिभागियों के आवेदन प्रपत्र (फॉर्म) प्राप्त करने के लिए चार शारीरिक शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति 21 सितंबर से ही प्रभावी कर दी गई है. इनमें राम कुमार राय शर्मा, मिथलेश सिंह, मो. शेताब खान तथा अंकुश शामिल हैं.
इन शिक्षकों और खेल कर्मियों को मिली जिम्मेदारी
आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रतिनियुक्त अन्य कर्मियों में राजीव, अमरेश, करूणेश सिंह, लालबाबू सिंह, मनोज सिंह, तिरूपति नंदन, मुकेश, कृष्णा ठाकुर, ब्रजेश पटेल, समरेश, कुंदन राज, मिथिलेश शर्मा, प्रवेश सहनी, चंदन, रतनेश, सुबोध गुप्ता, अजय ठाकुर, संजय, श्वेता शर्मा, सुमन भारती, रतन मुखर्जी, सुभाष शर्मा, धर्मेंद्र, दिग्विजय, सुनील, विकास वैभव, दिलमोहन झा और विक्की शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता की तैयारी: निष्पक्ष चयन के लिए 20 खेलों में प्रतिनियुक्त होंगे 40 विशेषज्ञ
