कटरा में 251 कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा

कटरा़ प्रखंड के डुमरी में नौ दिवसीय राम कथा यज्ञ का शुभारंभ कलश शोभा यात्रा से किया गया. 251 कन्याओं ने शोभा यात्रा निकाली. इसका नेतृत्व आयोजक मदन चौधरी ने किया.

कटरा़ प्रखंड के डुमरी में नौ दिवसीय राम कथा यज्ञ का शुभारंभ कलश शोभा यात्रा से किया गया. 251 कन्याओं ने शोभा यात्रा निकाली. इसका नेतृत्व आयोजक मदन चौधरी ने किया. शोभा यात्रा यज्ञ स्थल से बागमती, लेनदेनई संगम घाट से जल भर कर यज्ञ स्थल पर समाप्त की गयी़ कथावाचक राजन जी महाराज ने कहा कि राम सृष्टि के कण-कण में विराजमान हैं. आज के परिप्रेक्ष्य में हमें श्री राम के जीवन चरित्र से सीख लेने की जरूरत है. मौके पर दीपक कुमार चौधरी, राजन कुमार चौधरी, राहुल चौधरी, महेश चौधरी, गोपाल चौधरी, मोती चौधरी, लक्ष्मण चौधरी, अमर चौधरी सहित अन्य लोगों ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >