मैट्रिक कंपार्टमेंटल में पहले दिन 235 विद्यार्थी अनुपस्थित

मैट्रिक कंपार्टमेंटल में पहले दिन 235 विद्यार्थी अनुपस्थित

दीपक – 1-2 वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर जिले में 11 केंद्रों पर मैट्रिक व इंटर की कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा शुरू हुई. निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए छात्रों को परीक्षा हॉल में प्रवेश दिया गया. केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोका जा सके. पहले दिन जिले में परीक्षा शांति पूर्ण रही. नकल के आरोप में किसी को निष्कासित नहीं किया गया. इंटर से अधिक परीक्षार्थी मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा में अनुपस्थित रहे. इंटर कंपार्टमेंटल में पहली पाली में कुल 96 परीक्षार्थी विभिन्न कारणों से अनुपस्थित रहे. इसमें पहली पाली में 47 और दूसरी में 49 छात्र-छात्राएं शामिल हैं. वहीं मैट्रिक कंपार्टमेंटल में पहले दिन 235 विद्यार्थियों ने अपनी परीक्षा छोड़ दी. पहली पाली में 155 तो दूसरी पाली में 80 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे. मैट्रिक परीक्षा में पहली पाली में 470 विद्यार्थी का आवंटित थे. इसमें से 423 उपस्थित हुए. वहीं दूसरी पाली में 1056 में 1007 उपस्थित हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: LALITANSOO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >