15 राजस्व कर्मियों ने नहीं दिया योगदान

सामूहिक हड़ताल पर गये राजस्व कर्मचारियों के संबंध में मुशहरी सीओ ने उनकी अनुपस्थिति की रिपोर्ट एडीएम को दी है.

सभी मुशहरी अंचल के, एडीएम को दी रिपोर्ट

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

सामूहिक हड़ताल पर गये राजस्व कर्मचारियों के संबंध में मुशहरी सीओ ने उनकी अनुपस्थिति की रिपोर्ट एडीएम को दी है. बताया है कि अंचल के 15 राजस्व कर्मचारियों ने अब तक योगदान नहीं किया है, लेकिन उनका लैपटॉप जमा है. योगदान नहीं देने वाले कर्मचारियों में अनुज, राहुल, अंगद, बिट्टू, विकास प्रथम, विकास द्वितीय, विरेंद्र राम, भूपेंद्र नारायण सिंह, मो शाद, राकेश, मनोहर, अमित, सोनाली सिन्हा, भरत पंडित, राजू हैं. अंचल में राजस्व कर्मचारी के 28 पद रिक्त

सात निश्चत पार्ट वन और पार्ट टू में राजस्व कर्मचारी, अमिन के स्वीकृत बल, कार्यरत बल व रिक्त पदों की संख्या के संबंध में मुशहरी सीओ ने एडीएम को रिपोर्ट सौंपी है. बताया है कि अंचल में राजस्व कर्मचारी के स्वीकृत बल 47 है, कार्यरत 19 व रिक्त पद 28 है. वहीं अंचल अमीन के 6 स्वीकृत है, 4 कार्यरत है और 2 रिक्त पद हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KUMAR GAURAV

KUMAR GAURAV is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >