पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बदलेगा मौसम, 23 फरवरी को हल्की बूंदाबांदी

मुजफ्फरपुर : उत्तर बिहार में एक बार फिर मौसम में बदलाव होने के संकेत मिल रहे हैं. अफगानिस्तान की सीमा पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. इस वजह से हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा की मानें, तो 23 फरवरी के आसपास गरज वाले बादल बनने […]

मुजफ्फरपुर : उत्तर बिहार में एक बार फिर मौसम में बदलाव होने के संकेत मिल रहे हैं. अफगानिस्तान की सीमा पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. इस वजह से हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा की मानें, तो 23 फरवरी के आसपास गरज वाले बादल बनने की संभावना है. इसके साथ ही कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी.

अधिकतम तापमान में 27 से 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 14 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. अगले दो दिनों तक पछिया हवा और उसके बाद आठ से 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पूरबा हवा चलने का अनुमान है.
मौसम वैज्ञानिक डॉ गुलाब सिंह ने बताया कि 21 फरवरी तक मौसम के शुष्क रहने की संभावना है. हालांकि उसके बाद आसमान में गरज वाले बादल बनने के साथ 23 फरवरी को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >