रामदयालु गुमटी जाम, आधे घंटे तक रूकी रही स्वतंत्रता सेनानी एक्स.

मुजफ्फरपुर : हाजीपुर मुजफ्फरपुर रेलखंड की रामदयालु गुमटी पर शाम चार बजे के करीब भीषण जाम होने की वजह से गुमटी बंद नहीं हो सकी. इसी बीच स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस गुमटी के पास आ गयी. यह नजारा देख लोगों में चीख पुकार मच गयी. लोग ऑटो व चार पहिया वाहन छोड़ कर वहां से भागने […]

मुजफ्फरपुर : हाजीपुर मुजफ्फरपुर रेलखंड की रामदयालु गुमटी पर शाम चार बजे के करीब भीषण जाम होने की वजह से गुमटी बंद नहीं हो सकी. इसी बीच स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस गुमटी के पास आ गयी. यह नजारा देख लोगों में चीख पुकार मच गयी. लोग ऑटो व चार पहिया वाहन छोड़ कर वहां से भागने लगे.

हालांकि गुमटी जाम देख लोको पायलट ने सौ मीटर पहले ट्रेन रोक दी. करीब आधे घंटे के बाद गुमटी को किसी तरह से बंद करा कर ट्रेन को पास कराया गया. ट्रेन आने की सूचना पर गेटमैन ने जब गुमटी गिराने का प्रयास किया तो लॉक फंस गया. किसी तरह मेनुअल तरीके से गुमटी को ठीक किया गया, तब तक ट्रेन पास आ गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >