इडी और आयकर की जांच अभी भी जारी

मुजफ्फरपुुर : इडी (प्रर्वतन निदेशालय) की टीम ने 24 सितंबर 2019 को बालिका गृह कांड के मुख्य आरोपित ब्रजेश ठाकुर की मुजफ्फरपुर में स्थित 12 संपत्तियों को जब्त किया था. पटना जोनल ऑफिस से असिस्टेंटडायरेक्टर एसके मंडल के नेतृत्व में पहुंची आठ सदस्यीय टीम ने यह कार्रवाई की थी. जब्त संपत्तियों में साहू रोड स्थित […]

मुजफ्फरपुुर : इडी (प्रर्वतन निदेशालय) की टीम ने 24 सितंबर 2019 को बालिका गृह कांड के मुख्य आरोपित ब्रजेश ठाकुर की मुजफ्फरपुर में स्थित 12 संपत्तियों को जब्त किया था. पटना जोनल ऑफिस से असिस्टेंटडायरेक्टर एसके मंडल के नेतृत्व में पहुंची आठ सदस्यीय टीम ने यह कार्रवाई की थी.

जब्त संपत्तियों में साहू रोड स्थित बालिका गृह के तीन प्लॉट, आरएम पैलेस होटल व सेवा संकल्प समिति का कार्यालय मुख्य रूप से शामिल था. इडी की टीम ने जब्ती के साथ होटल समेत सभी 12 प्लाॅटों पर नोटिस भी चिपकाया था. मुजफ्फरपुर के अलावा बोचहां व गायघाट में भी संपत्ति जब्ती की कार्रवाई की गयी थी.

1500 पेज में दर्ज है ब्रजेश की संपत्ति का ब्योरा. इडी ने ब्रजेश ठाकुर की सभी संपत्ति के रिकॉर्ड की 1500 पेज की एक किताब बना रखी है. संपत्ति जब्ती की कार्रवाई के दौरान टीम के सदस्य उसी किताब का सहारा लेकर प्लॉट का खाता खेसरा व चौहद्दी का पता लगा रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >