बिहार : मुजफ्फरपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, दस महीने पूर्व भी की गयी थी गोलीबारी

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना अंतर्गत अखाड़ाघाट इलाके में शुक्रवार देर रात मोटरसाइकिल सवार दो नकाबपोश हमलावरों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. अहियापुर थानाध्यक्ष विकास राय ने शनिवार को बताया कि मृतक का नाम विनीत कुमार है. पुलिस द्वारा अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा […]

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना अंतर्गत अखाड़ाघाट इलाके में शुक्रवार देर रात मोटरसाइकिल सवार दो नकाबपोश हमलावरों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. अहियापुर थानाध्यक्ष विकास राय ने शनिवार को बताया कि मृतक का नाम विनीत कुमार है. पुलिस द्वारा अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

समस्तीपुर के रोसड़ा अदालत में पेशकार के रूप में कार्यरत अरविंद शरण के पुत्र विनीत पर पुरानी अदावत को लेकर दस महीने पूर्व भी गोलीबारी की गयी थी, जिसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की थी. अहियापुर थानाक्षेत्र में रहने वाले विनीत ने स्थानीय पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं किये जाने पर 17 जुलाई 2019 को फेसबुक पर लाइव आकर पुलिस महानिदेशक से जान की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए कहा था उसकी जान को है खतरा, पुलिस मदद करे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >