आज व कल बारिश के आसार

मुजफ्फरपुर : कोहरा और शीतलहर से परेशान लोगों के लिए गुरुवार का दिन राहत वाला रहा. सुबह से धूप निकलने से काफी राहत मिली. आसमान साफ था और धूप से गर्माहट महसूस हुई. धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी भी दर्ज की गयी. पिछले चार वर्षों में न्यूनतम तापमान 16 जनवरी को सबसे अधिक रहा. […]

मुजफ्फरपुर : कोहरा और शीतलहर से परेशान लोगों के लिए गुरुवार का दिन राहत वाला रहा. सुबह से धूप निकलने से काफी राहत मिली. आसमान साफ था और धूप से गर्माहट महसूस हुई. धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी भी दर्ज की गयी. पिछले चार वर्षों में न्यूनतम तापमान 16 जनवरी को सबसे अधिक रहा.

अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया. बुधवार की अपेक्षा अधिकतम तापमान में चार डिग्री और न्यूनतम तापमान में करीब डेढ़ डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है. आसमान साफ रहने से लोगों ने दिनभर धूप का आनंद लिया. हालांकि, रात में कोहरा पड़ने के कारण तापमान में गिरावट आ जाती है.
इस वजह से ठंड में भी इजाफा हो जाता है. यह स्थिति सुबह तक बनी रहती है. दिन में धूप निकलने से बाजार में रौनक दिखायी दी. लोगों ने घरों से निकलकर खरीदारी की. रेलवे स्टेशन तथा बस स्टैंड पर भी लोग दिखे. हालांकि शाम होते ही सर्द हवाओं के कारण बाजार में जल्दी सन्नाटा पसर गया.
मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को हल्की बूंदाबांदी की संभावना व्यक्त की है. डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ गुलाब सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के तैयार होने से अगले 48 घंटे तक मौसम में बदलाव हो सकता है. कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. रात और सुबह में कुहासा छाया रहेगा. रविवार से मौसम बढ़िया हो जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >