उत्तर बिहार में आज व कल कोल्ड डे, 16 व 17 को बूंदा बांदी के आसार

मुजफ्फरपुर : अफगानिस्तान, पाकिस्तान के बाद अब साइक्लोनिक सर्कुलेशन व पश्चिमी विक्षोभ हिमालय और राजस्थान में बन रहा है. इससे उत्तर बिहार के जिलों में अगले 48 घंटे तक कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी. 16 व 17 जनवरी को बूंदा-बांदी की संभावना है. इसकी सबसे अधिक संभावना उत्तर पश्चिम बिहार के जिलों में है. […]

मुजफ्फरपुर : अफगानिस्तान, पाकिस्तान के बाद अब साइक्लोनिक सर्कुलेशन व पश्चिमी विक्षोभ हिमालय और राजस्थान में बन रहा है. इससे उत्तर बिहार के जिलों में अगले 48 घंटे तक कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी. 16 व 17 जनवरी को बूंदा-बांदी की संभावना है. इसकी सबसे अधिक संभावना उत्तर पश्चिम बिहार के जिलों में है. इसमें पश्चिम व पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, सारण व गोपालगंज शामिल हैं. 15 से 19 जनवरी के बीच अधिकतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान छह से आठ डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. फिलहाल तीन से चार दिनों तक ठंड का प्रकोप बना रहेगा. वहीं, 15 व 16 जनवरी को कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी. 17 व 18 जनवरी को पुरवा हवा व इसके बाद पछिया हवा चल सकती है. इस दौरान हवा की रफ्तार औसतन पांच से 10 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है. सुबह व रात में कोहरा छाये रहने की संभावना है.

सामान्य से 9.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा दिन का तापमान. मुजफ्फरपुर में दिन व रात के तापमान में गिरावट होने से कनकनी वाली ठंड पड़ रही है. सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आयी है. मंगलवार को अधिकतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रहा.

घने कोहरे ने थमी वाहनों की रफ्तार
सोमवार की रात घने कोहरे की चादर ने शहर से लेकर गांव तक ढक लिया. इससे एनएच पर चलनेवाले वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया. सबसे अधिक परेशानी बाइक चालकों को हुई. मौसम विभाग के अनुसार दृश्यता मात्र 25 से 30 मीटर रही. कोहरे के कारण एनएच पर कई वाहन टकराते-टकराते बची. वहीं, कुछ बाइक सवार गड्ढे में गिरकर घायल हो गये.
-साइक्लोनिक सर्कुलेशन, पश्चिमी विक्षोभ हिमालय और राजस्थान के क्षेत्र में डेवलप हो रहा है. इस वजह से ठंड में वृद्धि होने की संभावना है. हल्की बारिश भी हो सकती है. अगले दो दिन तक कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी.
डॉ गुलाब सिंह, मौसम वैज्ञानिक, डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >