मुजफ्फरपुर : हल्दीराम के सेल्समैन संजय कुमार से सोमवार को दिनदहाड़े बाइक सवार दो अपराधियों ने पिस्टल के बल पर 14 हजार रुपये नकद, मोबाइल व बैग लूट लिये. वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी आमगोला की ओर भाग गये.घटना की सूचना पर काजीमोहम्मदपुर थानाध्यक्ष मो. सुजाउद्दीन ने मौके पर पहुंच मामले की छानबीन की.
हल्दीराम के सेल्समैन से 14 हजार की लूट

हल्दीराम के सेल्समैन से 14 हजार की लूट
Copied link
मुजफ्फरपुर : हल्दीराम के सेल्समैन संजय कुमार से सोमवार को दिनदहाड़े बाइक सवार दो अपराधियों ने पिस्टल के बल पर 14 हजार रुपये नकद, मोबाइल व बैग लूट लिये. वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी आमगोला की ओर भाग गये.घटना की सूचना पर काजीमोहम्मदपुर थानाध्यक्ष मो. सुजाउद्दीन ने मौके पर पहुंच मामले की […]
अपराधियों का सुराग जुटाने के लिए उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाला, लेकिन खास जानकारी नहीं मिली. संजय कुमार ने पुलिस को बताया कि वह हल्दीराम में सेल्समैन का काम करता है. सोमवार की दोपहर वह मोतीझील से ऑर्डर लेकर अपने साथी आलोक कुमार के साथ छाता चौक लौट रहा था. इस बीच, पुल से उतरते ही बाइक सवार दो बदमाश उनका पीछा करने लगे.
पंखा टोली गली में मुड़ते ही अपराधियों ने उन पर पिस्टल तान कर गाली देते हुए कहा कि बैग दो, नहीं तो गोली मार देंगे. इसके बाद बदमाश उसके पास से कलेक्शन के 14 हजार रुपये नकद, मोबाइल व बैग लूट कर भाग निकले. थानेदार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की है.